मिसाइल परीक्षण द्वारा, परमाणु समझौते के उल्लंघन के ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के दावों का उत्तर देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान ने अतीत में भी निरंतर और कई बार, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 की युरोपीय देशों द्वारा गलत और अपनी इच्छानुसार समीक्षा का खडन किया और अपने मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को जारी रखने के अपने अधिकार पर बल दिया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि ने इसी प्रकार युरोपीय देशों को नसीहत की है कि वह दोमुखा व्यवहार छोड़ कर, जेसीपीओए से अमरीका के निकलने और इस्राईल की विनाशक कार्यवाहियां और सामूहिक विनाश के हथियारों जैसी वास्तविक समस्याओं पर ध्यान दे।
याद रहे सुरक्षा परिषद ने गत तीन वर्षों के दौरान कई बार ईरान की मिसाइल संबंधी गतिविधियों की जांच करने के बाद घोषणा की है कि वह प्रस्ताव क्रमांक 2231 का उल्लंघन नहीं है।
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में दावा किया है कि मिसाइल कार्यक्रम में विकास, ईरान की ओर से सेटेलाइट लांचर और सेटेलाइट का परीक्षण सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन है।